जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के गुसो सेक्टर में मंगलवार सुबह से ही भारतीय सुरक्षाबलों (Indian Security Forces ) और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ (Encounter) में एक आतंकी ढेर हो गया है. फायरिंग में घायल हुए दो जवान में से एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. अभी तक की खबर के मुताबिक सुरक्षाबलों ने गुसो के एक घर में तीन आतंकियों को घेर रखा है और दोनों ओर से फायरिंग जारी है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/31NPsM1